Tuesday, October 20th, 2026

शेफाली जरीवाला ने मालदीव से शेयर की बिकिनी फोटोज

'बिग बॉस 13' में नजर आ चुकीं 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) मालदीव पहुंच गई हैं। उनके पीछे-पीछे हिना खान भी रॉकी जायसवाल के साथ मालदीव गई हैं। शेफाली ने इंस्‍टाग्राम पर ब्‍लैक बिकिनी (Shefali Jariwala in Black Bikini) में अपनी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिसे देख उनके फैन्‍स तारीफ करते नहीं थक रहे। वैसे, चर्चा यह भी कि शेफाली जल्‍द ही 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' (Khatron Ke Khiladi 11) में भी नजर आएंगी।
 शेफाली जरीवाला को 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' के लिए अप्रोच किया गया है। मेकर्स के साथ उनकी अभी बातचीत चल रही है और यदि सबकुछ ठीक रहा तो जल्‍द ही शेफाली रोहित शेट्टी के शो में ऐक्‍शन और स्‍टंट करती हुई नजर आएंगी।शेफाली यदि 'खतरों के ख‍िलाड़ी 11' में हिस्‍सा लेती हैं, तो उन्‍हें स्‍टंट करते हुए देखना दिलचस्‍प होगा। फिलहाल तो वह अपने पतिदेव पराग त्‍यागी (Parag Tyagi) के साथ हॉलिडे मोड में चल रही हैं। इंस्‍टाग्राम पर वह फैन्‍स के साथ मालदीव वेकेशन की अपडेट्स भी शेयर कर रही हैं।

 

#शेफाली जरीवाला

Source : Agency

पाठको की राय